केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इंदौर लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इंदौर लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय उनके साथ मौजूद रहे, जहां केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन को उज्जैन में बने महाकाल की तर्ज पर बनाने की घोषणा की है। आपको बता दें लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन विधानसभा एक में स्थित है जहां से भाजपा ने कैलाश विजयवर्गी को प्रत्याशी घोषित किया है।

वही इस मौके पर केंद्रित मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इंदौर देश का बहुत ही महत्वपूर्ण शहर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकदम स्पष्ट आदेश दिया है कि इंदौर का सर्वांगीण विकास कैसा हो रेलवे की दृष्टि से एयरलाइन की दृष्टि से और इंडस्ट्री और संस्कृति के हिसाब से हर तरीके से इंदौर का सर्वांगीण विकास कैसे हो वह करना है राज्य सरकार को भी प्रधानमंत्री गाइडेंस देते हैं और हमें भी कहते हैं कि आगे की सोचो आगे के 50 साल का भविष्य देखकर कम करें उसी को लेकर इंदौर का सारा का सारा सिस्टम दिखा तो लगा कि आने वाले समय में एक बड़ा हब और सेंटर होने वाला है जिसमें इंदौर से दाहोद की नई रेल लाइन बन रही है इंदौर खंडवा लाइन का गेज कन्वेंशन चल रहा है इंदौर मनमाड़ से नई लाइन बनने जा रही इंदौर से जबलपुर वाया बुधिनी का एक लाइन का काम चल रहा है तो एक तरीके से इंदौर बहुत बड़ा रेलवे का केंद्र बनने जा रहा है और इसका कार्य शुरू हो चुका है, 6 तरफ से 6 दिशाओं से इंदौर में गाड़ियां आएगी और जाएंगे यानी इस शहर में रेलवे का जो डेवलपमेंट होगा वह डेवलपमेंट एक अलग लेवल का होगा। भविष्य की सोचे तो चार या पांच रेलवे स्टेशन को डेवलप करने की जरूरत है, साथ ही ट्रेनो की मेंटेनेंस और गाड़ियों के रखरखाव साफ सफाई के लिए अलग से सेंटर बनना चाहिए ओर कार्गो इंदौर में बना समान किसी भी देश में आने-जाने की व्यवस्था होनी चाहिए सभी को ध्यान में रखते हुए एक हॉलिस्टिक सर्वांगित प्लान बनाया गया है जिसमे इंदौर के लक्ष्मी बाई स्टेशन की बड़ी भूमिका रहेगी।

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व विधानसभा एक से प्रत्याशी घोषित कैलाश विजयवर्गी कि तारीफ करते हुए कहा कि कैलाश विजयवर्गीय हमेशा कैसा काम करते हैं इसकी प्रेरणा लगातार सभी को देते हैं हमारे देश के बड़े नेता है कैलाश विजयवर्गीय।

Exit mobile version