केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले इंदौर पहुंचे जहां मीडिया से हुए रूबरू

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले इंदौर पहुंचे जहां उन्होंने प्रेस से मिलिया कार्यक्रम के अंतर्गत मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की जमकर तारीफ की और पांचो राज्यों में होने जा रहा है विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पांचो राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी साथ ही उन्होंने कई जुमले के माध्यम से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला बोला।- इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित प्रेस से मिला कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पत्रकारों से चर्चा की और केंद्र की मोदी सरकार की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि शिवराज सरकार ने प्रदेश की एक करोड़ तेतीस लाख लाडली बहनों को लाभ पहुंचाते हुए हर महीने एक हजार रुपए देने का वादा पूरा किया है और यह राशि तीन हजार रुपए तक पहुंच जाएगी। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर हंसी मजाक के अंदाज में जुमले कसते हुए राहुल गांधी की शादी पर तंज कसा और कहा कि “जब तक रहेगा नरेंद्र मोदी गांधी, तब तक कैसे प्रधानमंत्री बनेगा राहुल गांधी”। वहीं उन्होंने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा किए गए कार्यों का ब्योरा दिया

Exit mobile version