संयोगितागंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिस्टल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है हालांकि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने उपर से कूदने का प्रयास किया इसके साथ ही पुलिस के ऊपर फालतू स्वान को भी छोड़ दिया था।
पकड़ाया आरोपी का नाम शावेज बैग है। एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी के अनुसार पकड़ाया आरोपी आदतन अपराधी है सूचना पर पुलिस की टीम जब उसे पकड़ने गई तो उसने ऊपर से कूदने का प्रयास किया इसके साथ ही आरोपी ने अपने पालतू स्वान को भी पुलिस के ऊपर छोड़ दिया हालांकि पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा पकड़ाए आरोपी के पास से पुलिस को एक पिस्टल और जिंदा कारतूस भी मिले हैं फिलहाल पुलिस पकड़ाए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
