इंदौर चंदन नगर पुलिस ने कुख्यात पैडलर विजय काला को जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया है वह तीन-चार बार पहले भी ड्रग्स बेचने के मामले में पकड़ा चुका है अब उसे जेल भेजा जा रहा हैचंदन नगर एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि बदमाश सचिन और सुनील को डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा था आरोपियों ने कबूला था कि उन्होंने यह माल रामानंद नगर के विजय काला से लिया है तब से पुलिस उसे तलाश रही थी गुरुवार को टीम ने दबिश देकर उसे स्कीम-71 से गिरफ्तार किया है जेल से छूटने पर यदि वह फिर ड्रग्स सप्लाय करता है तो उसका मकान तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी अफसरों ने सभी थाने वालों को निर्देश दिए हैं कि वे भी क्षेत्रीय पार्षदों और रहवासियों के साथ मिलकर नशे के खिलाफ अभियान चलाएं
