कार में बने विशेष केबिन में राजस्थान से छुपाकर लाए ब्राउन शुगर, चार तस्कर गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राजस्थान से नशा लाकर इंदौर में युवाओं को बेचते थे, तस्करों से 71 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त। आजाद नगर थाना पुलिस कर रही पूछताछ।
कार में बने विशेष केबिन में राजस्थान से ब्राउन शुगर लेकर आए चार आरोपितों को आजाद नगर थाना पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार किया। आरोपित इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को नशा बेचते थे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपितों ने नशे की तस्करी करने के लिए कार में विशेष केबिन बना रखा था। इसी में वे राजस्थान से ब्राउन शुगर छुपाकर इंदौर लेकर आते हैं। मूसाखेड़ी में नीरज, दीपक उर्फ मोनू, कृष्णपाल और केशव को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से करीब 71 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए कार में विशेष केबिन बनाया था, ताकि पुलिस जांच कर तो सामान्य ही लगे। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है कि वे कहां-कहां ब्राउन शुगर बेचते थे और कब से इस धंधे में लिप्त है।

Exit mobile version