सोशल मीडिया अब लोगों की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है सोशल मीडिया स्ट्रेस के कारण कम उम्र के नौजवानों में हार्ट अटैक के केसों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं इसके साथ ही ओवर एक्सरसाइज व डिहाइड्रेशन के कारण भी हार्ट की नसों में क्लॉट बनने के मामले सामने आ रहे हैं जिस पर गौर करने की जरूरत है हार्ट अटैक की स्थिति में डिस्प्रिन की एक गोली रामबाण साबित हो सकती है डिस्प्रिन की एक गोली हार्ट अटैक आने की स्थिति में अगर मरीज को पानी में घोलकर पिला दी जाए तो अस्पताल जाने का वक्त मिल जाता है यह बात शेल्बी हॉस्पिटल के जाने-माने कार्डियक सर्जन डॉक्टर मोहम्मद अली ने विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं उन्होंने बताया कि भारत में 30% लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है और इतनी ही लोगों को शुगर की समस्या भी है इन्हीं लोगों में हार्ट की समस्याएं होती है पहले खानपान को ही इन बीमारियों की वजह माना जाता था लेकिन अब सोशल मीडिया स्ट्रेस हार्ट अटैक की बड़ी वजह बनकर सामने आ रहा है इसलिए हार्ट की बीमारी से बचने के लिए मोबाइल कंप्यूटर और सोशल मीडिया का उतना ही उपयोग करना चाहिए जितनी उसकी जरूरत हो साथ ही एक्सरसाइज करते हुए हार्ट अटैक आने के मामले भी सामने आ रहे हैं इसका सबसे बड़ा कारण यह पता चला कि ज्यादातर लोग अपनी क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं डॉ मोहम्मद अली ने अपने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी यहां पर दिए
