इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में फिर एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जहां अंडर गारमेंट्स कारखाने में काम करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के साथ वही के मालिक द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया नाबालिक अपने माता पिता के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना के क्षेत्र में अंडर गारमेंट्स कारखाने में काम करने वाली एक नाबालिग के साथ कारखाना मालिक द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है पुलिस के मुताबिक छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने वाला कारखाना मालिक है जिसने अपनी मंजिल पर काम कर रही नाबालिग को बहाने से अपने केबिन में बुलवाया और उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया आरोपी द्वारा उसे बुरी नियत से पकड़ा और उसके साथ अश्लील हरकत भी की यह बात नाबालिक ने अपने माता पिता को बताई जिसके बाद नाबालिग ने अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
