इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में एक 16 वर्षीय बच्चे को इलाज के लिए भर्ती किया गया था लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर के द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने के कारण बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई , फिलहाल इस पूरे घटना को लेकर परिजनों में जमकर आक्रोश जताया और पूरी घटना के बाद बच्चे का दाह संस्कार एमवाय हॉस्पिटल में करने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने समझाइश देकर उन्हें मुक्तिधाम में ही दाह संस्कार करने की हिदायत दी ।उसके बाद परिजन शव लेकर मुक्तिधाम पहुंचे।
पूरा मामला इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल का है एमवाय हॉस्पिटल में परदेशीपुरा क्षेत्र में रहने वाले 16 वर्षीय युवक प्रेम को कान में फंगस के इलाज के लिए परिजनों ने एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती किया था लेकिन इलाज के दौरान हॉस्पिटल में ही मौजूद एक महिला डॉक्टर के द्वारा एक इंजेक्शन लगाया गया लेकिन इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई , इसके बाद इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए पूरे मामले में निरपख जांच की मांग की है तो वहीं जब इस पूरे मामले की जानकारी भलाई समाज की प्रदेश अध्यक्ष मनोज परमार को अन्य को लगी तो वह आज इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल अस्पताल पहुंचे और जमकर विरोध दर्ज करवाते हुए मी अस्पताल परिसर में ही बच्चों का दाह संस्कार करने की तैयारी करने लगे लेकिन जैसे ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को लगी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे ही मामले में संबंधित लापरवाही करने वाले डॉक्टर के खिलाफ उचित कार्रवाई का परिजनों के साथ ही भलाई समाज को आश्वासन दिया और उसके बाद परिजन और भलाई समाज बच्चों की बॉडी का दाह संस्कार करने के लिए उसे मुक्तिधाम लेकर पहुंचे तो वही यह भी बताया जा रहा है कि परिजन घटना को लेकर इतने आकर्षित है कि उन्होंने चक्का जाम की भी घोषणा की है और संभावना जताई जा रही है कि वह परदेसी पुरा चौराहे पर सब रख कर चक्का जाम भी करेंगे।
