उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में पिछले दिनों एक सिख दंपति के साथ हुई मारपीट के मामले में आज इंदौर में सिख समाज के संगठन गुरु सिंह सभा के पदाधिकारी ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर संभागायुक्त कार्यालय पर यूपी के सीएम का नाम ज्ञापन सौपा, जिसमे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
– दरअसल, उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में पिछले दिनों गाड़ी टकराने की बात पर हुए विवाद के कार में बैठे सिख दंपति को गाड़ी के कांच फोड़कर बाहर निकालने और उनके साथ मारपीट करने का एक मामला सामने आया था, जिसमें घायल हुए व्यक्ति की एक आंख मौके पर ही बाहर निकल गई थी, वहीं इलाज के दौरान उनकी दूसरी आंख भी 70 प्रतिशत तक खराब हो चुकी है, वहीं इस मामले में सिख समाज के लोगों का कहना है कि चुकी मामला भाजपा नेत्री से जुड़ा है इसलिए पुलिस ने मामूली धाराओं में अपराध दर्ज किया है, जिसके विरोध में आज सिख समाज के द्वारा संभागायुक्त कार्यालय पर सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम में ज्ञापन सौपा, जिसमें उनसे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने और 307 सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज करने की मांग की।
