इंदौर पुलिस ने एेसे चोर को पकड़ा है। जिस पर 5 हजार का ईनाम है। पेशे से हलवाई का काम करने वाले ने पहली बार चोरी की वह भी काजू बादाम ओर घी लेकिन पुिलस ने उसे दो साल बाद भी ढूंढ निकाला। पुलिसकर्मी खुद कस्टमर बन उसे सौदा पटाने पहुंचे। यहां बयाना लेने के बात पर वह पकड़ में आ गया। मामला परदेशीपुरा थाने का है। यहां पुलिस ने जीतू उर्फ जितेष उर्फ जितेन्द्र पुत्र कालूराम मीणा निवासी करौली को पकड़ा है। साल 2021 जुलाई माह में शंकर शर्मा के गोदाम से आरोपी ने काजू,घी ओर बादाम के डिब्बे चुराए। मामले में केस दर्ज हुआ। जीतू के बारे में जानकारी लगी कि वह राजस्थान में कही रहता है। पुलिस उसकी तलाश करती रही। लेकिन उसकी जानकारी नही मिली। कुछ समय पहले पुलिस को पता चला कि काम के सिलसिले में जीतू फिर से इंदौर आया है। पुलिस ने उसका नंबर निकाला। जिसमें कॉल कर रसोई बनवाने की बात की। इस दौरान जीतू को बयाना देने ओर प्रोग्राम का मेन्यू डिसाईड करने के लिये बुलाया ओर हेड कास्टेबल रोशन यादव ओर भोला ने दबोच लिया। बताया जाता है कि अफसरों ने दो साल से नही मिलने वाले इस चोर पर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ है।
