कांग्रेस मीडिया पैनल लिस्ट प्रमोद कुमार द्विवेदी ने नई शराब नीति अहाते बंद करने को बताया चुनावी रणनीति

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 1 तारीख से आहतें बंद करने का निर्णय लिया है उसको लेकर कांग्रेस के मीडिया पैनल लिस्ट प्रमोद द्विवेदी ने मध्य प्रदेश सरकार शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में पहले शराब के आहते खुलवाना फिर उसे बंद करना इससे ऐसा लगता है कि मध्य प्रदेश सरकार आगामी चुनाव को लेकर इस तरह से काम कर रही है लेकिन अब प्रदेश की जनता समझ चुकी है की भाजपा सरकार डर गई है।

कांग्रेस मीडिया पैनल लिस्ट व अधिवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने ढिंढोरा पीटा की शराब नीति में कई परिवर्तन किए हैं लेकिन हवाई हड्डे और नशा मुक्ति केंद्र, नेशनल हाईवे और राष्ट्रीय राजमार्ग सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है जिसमें 500 मीटर की दूरी बाद शराब की दुकान खोलने का प्रावधान है लेकिन सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में खेत में खुली हुई है और ऐसे कई जगह पर नियमों के खिलाफ शराब की दुकानें खुली हुई है जो नियमो के खिलाफ है।

अधिवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछना चाहता हूं कि आप पहले की शराब नीति का पालन कर ले और जो खामियां है उसे दूर कर ले,,,यदि शराब की दुकान बंद कराने के लिए 50% हस्ताक्षर अभियान करता हूं तो तत्काल प्रभाव से कलेक्टर को शराब दुकान बंद करनी चाहिए, धार्मिक और शैक्षणिक स्थानों पर नियम के अनुसार शराब दुकान खोलना नहीं खोला जाना चाहिए लेकिन खुल रही है जिसका जीता जागता उदाहरण हरसिद्धि मंदिर के सामने शराब दुकान खुली हुई है जिसका विरोध भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने किया था उन्होंने कहा कि शराब से भारतीय जनता पार्टी दुखी थी तो उमा भारती के साथ मिलकर आंदोलन करना चाहिए था।

Exit mobile version