घटना इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र की है जहां अडानी समूह में एसबीआई और एलआईसी के पैसों के निवेश को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को सत्य साईं चौराहा स्थित एसबीआई बैंक के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था इस दौरान कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद भाजपा ने पटेल के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया पूरे मामले में विजयनगर थाने पर 2 प्रकरण दर्ज हुए हैं अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रकरण दर्ज के अलावा बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने पर भी प्रकरण दर्ज हुआ है वहीं कांग्रेस ने पटेल की इस टिप्पणी से किनारा कर लिया है इंदौर संगठन प्रभारी महेंद्र जोशी ने कहा कि राजनीति में भाषा की मर्यादा को नहीं छोड़ा जा सकता यह अनुशासनहीनता है जांच करवाएंगे और उसके बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी । वही विजय नगर पुलिस द्वारा चंद्रशेखर पटेल को आज सुबह गिरफ्तार भी कर लिया है
पूरे मामले को लेकर भाजपा शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी करना अशोभनीय है, वही इस तरह का दिवालियापन कांग्रेस मैं साफ दिखाई देता है
