विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग मंत्री राजेश बिंजवे बजरंग दल इंदौर विभाग के संयोजक तन्नू शर्मा ने बताया कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल को PFI के साथ जोड़ने और कर्नाटक में सरकार बनने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात घोषणा पत्र में कही है, जो कि अत्यंत दुर्भाग्य हैं और द्वेषपूर्ण है। इसी विषय को लेकर कल दिनांक 9 मई मंगलवार रात्रि 8 बजे विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल इंदौर विभाग के 5 जिला , 37 प्रखण्ड , खण्ड , ग्राम , मोहल्ला , व स्थानीय हिन्दू समाज के साथ बड़ी संख्या में हनुमान चालीसा का पाठ करेगा जिससे भगवान हनुमान जी महाराज कांग्रेस के मनबुद्धि लोगो को सद्बुद्धि प्रदान कर सके
