कलेक्टर ने 50 से अधिक दिव्यांग आवेदकों की समस्या को सुनकर तुरन्त निराकरण भी किया।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर जिला कलेक्टर कार्यालय में प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग आवेदकों के लिये कलेक्टर इलैया राजा टी स्वयं तल मंजिल पर पहुँचकर सुनवाई करते हुए नजर आए। जहां कलेक्टर ने 50 से अधिक दिव्यांग आवेदकों की समस्या को सुनकर तुरन्त निराकरण भी किया। जिसमें 17 पात्र दिव्यांगों को स्कूटी वाहन और स्वास्थ संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया दरअसल जनसुनवाई का आयोजन प्रथम कल मंजिल पर किया जाता है जिसमें दिव्यांग आवेदकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है जिसके चलते कलेक्टर इलैया राजा टी द्वारा भूतल स्थित जगह पर दिव्यांग आवेदकों से मिल कर समस्याओं को सुनने पहुँच जाते है। कलेक्टर ने बताया कि ऋषि दिव्यांगजन जी ने जीवन यापन करने के लिए कितने व्यापार व्यवसाय और नौकरी के लिए वाहनों के आवश्यकता होती है उन्हें जन सहयोग के माध्यम से स्कूटी उपलब्ध कराई जाती है अब तक जन सहयोग के माध्यम से 500 के लगभग स्कूटी दिव्यांगों को दी जा चुकी है वही आज ऐसे 70 आवेदन आए हैं जिन पर पत्र दिव्यांगों पर चिन्हित कर स्कूटी वितरण की जाएगी। आगे कलेक्टर ने बताया कि दृष्टि बाधित और दिव्यांग दंपति को मकान दिलाने की पहल जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है साथ ही शिक्षा संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में लैपटॉप वितरण किए गए और ऐसे के मामले जमीन जायदाद के भूमिया उधर आए उन पर भी कलेक्टर द्वारा सुने गए और जांच के आदेश दिए गए हैं

Exit mobile version