इंदौर । कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने एक नव विवाहित दिव्यांग दंपत्ति को शादी का उपहार दिया। 18 दिव्यांगों को स्कूटी वाहन कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा ने स्वीकृत किये। उन्होंने जनसुनवाई में आये अन्य जरूरतमंदों की समस्याओं को सुनकर उन्हे मदद दी।कलेक्टर जब दिव्यांगों के बीच उनकी समस्या सुनने पहुंचे वहां एक नव विवाहित दिव्यांग दंपत्ति भी मौजूद थे। चर्चा के दौरान दिव्यांग अजय सुनहरे ने बताया कि मैंने हाल ही में दिव्यांग पूजा से शादी की है। शादी के मात्र तीन महिने ही हुए हैं। हम दोनों दिव्यांग हैं। मैं एक प्रायवेट फेक्ट्री में मजदूरी करता हूँ। कार्य स्थल पर आने जाने में बेहद मुश्किल आती है। आने-जाने का कोई साधन नहीं हैं। कलेक्टर ने दिव्यांग दंपत्ति को शादी का तोहफा देते हुये स्कूटी वाहन स्वीकृत की। । इसी तरह तात्कालिक जरूरतों की पूर्ति के लिये तमन्ना बडोनिया को तीन हजार रूपये, पायल को दो हजार रूपये, दिव्यांग आनंद को तीन हजार रूपये, अर्जुन पिता देवीदास को पांच हजार रूपये, उमा जाट को पांच हजार रूपये, सुनिता बाई को 20 हजार रूपये तथा संजू पति आशीष शर्मा को पांच हजार रूपये की मदद रेडक्रॉस से मंजूर की गई। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर सपना लोवंशी तथा रोशन राय सहित अन्य अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याओं को सुनकर हल
