कलेक्टर की शहरवासियों से अपील

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। शहर मे कल से जबरदस्त बारिश हो रही है। जैसा कि आप सभी को जानकारी है, कि मौसम विभाग ने इंदौर जिला एवं संभाग मेँ 16 एवं 17 सितंबर को अतिवृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया है।
जिला प्रशासन ने इस हेतु आपदा प्रबंधन संबंधी सभी तैयारियां की हुई हैं। जिला प्रशासन किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति से निपटने में सक्षम व तत्पर है।
लगातार भारी बारिश से सभी नदी-नाले पूर है। आज और कल भी अतिवृष्टि संभावित है अतः आप सभी नागरिकों से भी अनुरोध है कि शनिवार, रविवार वीकेंड के दिनों मे इंदौर के आस-पास के पर्यटन स्थलों पर जाने से बचें।
देखने में आया है कि नदी, नालों में अचानक पानी बढ़ना, बाढ़, फिसलन जैसी स्थितियां बन सकती हैं। साथ ही जगह जगह ट्रैफ़िक जाम जैसी परिस्थियां भी निर्मित हो सकती हैं।
नदी, नालों, रपटों के ऊपर से पानी बहने के दौरान यदि कोई वाहन निकाले जाने की सूचना प्राप्त होने पर उस पर दंडात्मक कार्यवाही भी की जावेगी।
कृपया जीवन की अमूल्यता के दृष्टिगत रखते हुए आप सभी शहरवासी सावधान, सजग व सुरक्षित रहें।

Exit mobile version