कलेक्टर कार्यालय पर जनसुनवाई में सेकड़ों की संख्या में दिव्यांगजन अपनी परेशानियां लेकर पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी की पहल से दिव्यांगों को स्कूटी की मदद करने के साथ ही आर्थिक रूप से भी सहयोग किया जा रहा है।

जहा मंगलवार को जनसुनवाई में सेकड़ों की संख्या में दिव्यांगजन अपनी परेशानियां लेकर पहुंचे। वही जनसुनवाई में आए दिव्यांगो को परेशानी नहीं हो, इसके लिए वह ग्राउंड फ्लोर पर ही कलेक्टर खुद पीड़ितों से बात करते है और उनकी समस्या का समाधान करते है। इंदौर जिलाधीश ने आज बताया की रेड क्रॉस सोसाइटी व अन्य सहायता से दिव्यांगों को स्कूटी की मदद की जा रही है साथ ही आर्थिक रूप से भी सहायता दी जाती है। आज 56 जरूरतमंद लोगों की सहायता राशि स्वीकृत की गई वही एक बच्चे का कॉकलर इंप्लांट ऑपरेशन को लेकर भी राशि स्वीकृत की गई है।

Exit mobile version