कर्ज से परेशान होकर सराफा कारोबारी ने दी जान 10 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विजय नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक सराफा कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली आत्महत्या के बाद एक कारोबारी द्वारा 10 पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने कर्ज में होने की बात की है वहीं पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू की है सुसाइड नोट में उसने एक करोड़ के लेन-देन की बात भी लिखी है.. पुलिस द्वारा सुसाइड नोट बरामद कर लिया गया है और उसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम विजय गिद्वानी बताया बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है वहीं पुलिस ने घटनास्थल से 10 पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद किया है

परिवार की माने तो विजय कि सर्राफा में कई वर्षों पुरानी दुकान थी जहां पर एक कोलकाता के कारीगर द्वारा 50 लाख का सोना चांदी लेकर वह फरार हो गया था जिसके बाद विजय लगातार कर्जे में था व्यापार-व्यवसाय के दबाव के बाद विजय अधिक कर्ज में होगा और सर्राफा व्यापारी सहित अन्य लोगों का उस पर एक करोड रुपए का कर्ज हो गया जहां कर्ज से परेशान होकर उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वहीं पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर अन्य जांच भी कर रही है

Exit mobile version