कपड़ा व्यवसायी के साथ महाराष्ट्र के व्यापारी ने की धोखाधड़ी व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के सेंटर कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां एक कपड़ा व्यवसाई के साथ छल पूर्वक महाराष्ट्र के व्यपारी ने लाखों रुपये का माल लिया और अब रुपये देने में आनाकानी कर रहा है व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

मामला इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र का है क्षेत्र में अपने कपड़ों का व्यवसाय संचालित करने वाले राजेश केशवानी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि महाराष्ट्र के व्यापारी हुसैन भाई द्वारा छल पूर्वक लाखो रुपयो का कपड़ो का माल बुलवाया माल मिल जाने के बाद जब व्यापारी राजेश केशवानी ने अपने रुपए मांगे तो महाराष्ट्र का व्यापारी हुसैन भाई लगातार झांसे देता रहा और समय बीत जाने के बावजूद भी रुपया नहीं दिया परेशान होकर फरियादी ने पुलिस की शरण ली और महाराष्ट्र के व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version