कपड़ा दुकान संचालक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, दुकान पर ही काम करती थी युवती

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पत्नी की अनुपस्थित में घर बुलाकर किया दुष्कर्म, पत्नी को छोड़कर पीड़िता को शादी करने का झांसा दिया।
महिला पुलिस ने गारमेंट्स शॉप के संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर दुकान में काम करने वाली युवती से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है।
एसआइ मनीषा दांगी के मुताबिक, पीड़िता आरएनटी मार्ग स्थित तपन भंडारी की दुकान पर सेल्स गर्ल्स की नौकरी करती थी। दुकान तपन की पत्नी निकिता संभालती थी। आरोप है कि निकिता की अनुपस्थिति में तपन ने पीड़िता को घर बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। उसने निकिता को छोड़कर पीड़िता से शादी करने का झांसा दिया और मांग भी भर दी।

Exit mobile version