कन्य कुब्ज धर्मशाला से प्रारंभ होकर हर क्षेत्र में भगवान श्री गणेश का चल समारोह निकाला गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

,, मां अहिल्या की पावन नगरी इंदौर में अंतिम चौराहे स्थित कान्यकुब्ज धर्मशाला से प्रारंभ हुई भगवान श्री गणेश जी का भव्य चल समारोह प्रारंभ हुआ चल समारोह में कई राजनीतिक हस्तियों ने भाग लिया इस दौरान यात्रा मार्ग पर कई स्वागत मंच लगाए गए थे जहां से यात्रा पर पुष्पों की वर्षा के साथ भगवान श्री गणेश का स्वागत किया गया यात्रा में आदिवासी टोली , महाराष्ट्रीयन टोली एवं हनुमान जी महाराज , राधा कृष्ण के वेश मे कलाकार नजर आए इस दौरान हजारों की संख्या में महिला पुरुष नजर आए मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय , महापौर पुष्यमित्र भार्गव , , विधायक संजय शुक्ला ,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता एमआईसी मेंबर अश्वनी शुक्ला , पार्षद संध्या यादव , अशोक चौहान चांदू नेता , समाजसेवि नितिन खंडेलवाल , भाजपा पिछड़ा वर्ग नगर मंत्री निखिल सोनी एवं समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए आयोजन बॉडी गैरेज जिम के संचालक गब्बर खाटवा ने बताया कि विगत 20 वर्षों से श्री गणेश उत्सव का यह कार्यक्रम हम मनाते आ रहे हैं यह 21 वा वर्ष हे हम हर वर्ष आयोजन को भव्यता के साथ मनाते हे

Exit mobile version