कंपनी के नाम से बेच रहे थे नकली ऑयल और ग्रीस दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में नकली ऑयल और ग्रीस कंपनी की शिकायत के बाद पुलिस ने बरामद किया है कंपनी के कर्मचारियों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नकली आईल और ग्रीस बरामद किया गया है पूरे मामले में पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है जहां ऑयल और ग्रीस कंपनी के कर्ता-धर्ताओ ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी के ऑयल और ग्रीस के नाम का उपयोग कर नकली बनाकर बेचा जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने कंपनी द्वारा बताए गई दुकान पर दबिश दी तो वहां से 22 बाल्टियों में नकली ऑयल और ग्रीस भरा हुआ था मौके से ही पुलिस ने जप्त कर दुकान मालिक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।

Exit mobile version