ओवर टेक विवाद के बाद हत्या में दो माह से फरार मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार,

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में 13 अगस्त को हुई गाड़ी ओवरटेक के बाद एक युवक की हत्या में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है ।घटना के वक्त आरोपी और उसके साथियों ने एक पब में शराब पीने के बाद बाईपास इलाके में गाड़ी ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने एक युवक की हत्या की थी। जहां चार आरोपी पहले ही पुलिस गिरफ्त में थे वहीं मुख्य आरोपी की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस आरोपी से अन्य जानकारी जुटा रही है।

डीसीपी अभिषेक आनंद के अनुसार 13 अगस्त को कनाडिया बाईपास पर शादी से लौट रहे एक परिवार पर शराब के नशे में गाड़ी ओवरटेक को लेकर आरोपी सद्दाम, शोएब खान, कुलदीप तोमर, रेहान व मुख्य आरोपी चंदन पंडित द्वारा हमला कर दीपक पुत्र लक्ष्मी नारायण की हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त मृतक दीपक अपने परिवार की कई महिलाएं भी मौजूद थी जो की घटना के बाद आरोपियों से मदद की गुहार कर रही थी लेकिन सभी आरोपियों द्वारा शराब के नशे में दीपक पर कई चाकुओं से वार किया और उसे मौत के घाट उतार दिया था।

घटना के बाद जहां आरोपी सद्दाम गिरफ्तार हो गया था जिसका अगस्त माह में ही पुलिस द्वारा मकान को जमीनदोज़ कर दिया गया था… सद्दाम पर कई पुराने मामले दर्ज थे इस कारण पुलिस सद्दाम के घर को तोड़ने के बाद अन्य आरोपी के रिकॉर्ड भी कंगाल रही थी वहीं पुलिस को यह सूचना मिली कि प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश में हत्या का मुख्य आरोपी चंदन पंडित को गिरफ्तार किया है और फरारी के दौरान किस-किस व्यक्ति ने उसकी सहायता की और वह इंदौर से कैसे उत्तर प्रदेश पहुंचा पुलिस यह पूरी जानकारी जुटा रही है

Exit mobile version