ऑपरेशन प्रहार में स्मैक तस्करी करने वाले 2 आरोपी धराएं

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • अवैध मादक पदार्थ की अंतराष्ट्रीय कीमत 1 लाख 50 हजार।

इंदौर । शहर में मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं।
क्राइम ब्रांच ने दो व्यक्तियों को थाना चंदन नगर क्षेत्र में मादक प्रदार्थ के साथ घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी फिरोज खजराना इंदौर व सलमान तंजीम नगर खजराना पकड़ाए। आरोपियों के पास से 14 ग्राम स्मैक मिली।
जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये है। इनके विरुद्ध थाना चंदन नगर में धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Exit mobile version