ऑपरेशन प्रहार के तहत 5 पुरुष और 1 महिला को 51 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही चेकिंग के दौरान पुलिस ने 5 पुरुष और एक महिला को 51 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है

मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी उसी दौरान एक वाहन संदिग्ध आता दिखा जिससे रोक कर जब उसमें तलाशी ली गई तो मामला कुछ और ही निकला जिसमें 5 पुरुष और 1 महिला के पास से 51 ग्राम ब्राउन शुगर पुलिस ने बरामद की जिन्हें मौके से ही गिरफ्तार किया गया जिन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और उनसे पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है कि है ब्राउन शुगर कहां से लाए थे और किसे देने जा रहे थे।

Exit mobile version