ऑपरेशन प्रहार के तहत दो थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अब मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वहीं कनाड़िया पुलिस ने एक आरोपी को पड़कर उसके पास से 120 ग्राम चरस बरामद की है पकड़ा गया आरोपी लोडिंग रिक्शा चालक है जिसका साथ-साथ वह चरस की तस्करी करता था जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया द्वारा बताया गया कि त्योहारों को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इस दौरान मानवता नगर चौराहे पर चेकिंग करते हुए आरोपी नवाब उर्फ सिराजुद्दीन पिता मुनीर अहमद 56 वर्ष निवासी मदीना नगर आजाद नगर को पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 120 ग्राम चरस बरामद की गई है तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है आरोपी से चरस के संबंध में पूछताछ की जा रही है कि वह कहां से लाया था और किस देने जा रहा था

वही दूसरा मामला खजराना थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है जो अपने जूते में ब्राउन शुगर छुपा कर सप्लाई करने के लिए आया था जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक ब्राउन शुगर की तस्करी के लिए क्षेत्र में घूम रहा है वहीं खजराना थाना और क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा गहरा बंदी कर आरोपी विनय सरवन निवासी मुमताज बाग कॉलोनी को पकड़ा जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से कुछ भी नहीं मिला लेकिन जब उसके जूते की तलाशी ली गई तो उसमें 15 ग्राम ब्राउन शुगर छुपा कर रखी हुई थी पकड़े गए आरोपों पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ शुरू की है कि वह ब्राउन शुगर कहां से लाया था और किस देने जा रहा था

Exit mobile version