ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है ऐसे ही एक युवक को पुलिस ने 5 लीटर जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है कि वह कहां से लेकर आया था।
मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचशील कॉलोनी के खेत में एक युवक जहरीली शराब के साथ खड़ा है मौके पर पहुंची पुलिस ने विश्वकर्मा नामक युवक को पकड़ा जिसके पास से एक प्लास्टिक की केन भी मिली जिसमे पांच लीटर जहरीली शराब थी मौके से ही पुलिस में आरोपी को गिरफ्तार किया जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
