ऑपरेशन प्रहार के तहत क्राइम ब्रांच ने 42 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है इसी कार्रवाई में ऑपरेशन प्रहार के तहत क्राइम ब्रांच टीम नें एक बड़ी कामयाबी हासिल की है ऐसी ही एक कार्रवाई मे टीम ने अवैध मादक पदार्थ बेचने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से ब्राउन शुगर जप्त की गई है जिसे वह टोकन बनाकर नशा करने वाले अपराधी और स्टूडेंट में बेचते थे।

– दरअसल क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि लसुड़िया थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की तस्करी करने की फिराक में घूम रहै है सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच टीम और लसूडिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में योजना बनाकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों नें अपना नाम आकाश पिता रामसेवक चौरसिया उम्र 27 गोरी नगर दूसरा आशीष पिता रामसेवक चौरसिया उम्र 28 निवासी गोरी नगर बताया है दोनों बदमाशों से 42 ग्राम ब्राउन शुगर इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में चार लाख से ऊपर है उसी के साथ एक मोटरसाइकिल वाहन को जप्त किया गया है आकाश पूर्व मे भी मादक पदार्थों का सेवन करने की कार्रवाई में हीरानगर थाने में गिरफ्तार हो चुका है आरोपियों के खिलाफ थाना लसुड़िया मे एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किया है आरोपी अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की सप्लाई शहर की युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाते एवं आदतन अपराधियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम करते थे।

Exit mobile version