ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच एवं थाना आजाद नगर की संयुक्त कार्यवाही में MD ड्रग्स की तस्करी करने वाले 02 आरोपी धराये।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓आरोपीगण के कब्जे से 38 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स” (अंतराष्ट्रीय कीमत 04 लाख करीब हजार रुपए) जप्त ।

✓आदतन आरोपी जफर के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, चाकूबाजी व NDPS एक्ट के अपराध पहले से पंजीबद्ध होना पाए गए ।

✓आरोपी के द्वारा इंदौर सहित आसपास के जिलों में भी मादक पदार्थ की तस्करी करना स्वीकार किया।

- Advertisement -

इंदौर कमिश्नरेट में मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरूध्द क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय –विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन किया जा रहा है। इसी दौरान क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति थाना आजाद नगर क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले है। जिस पर इलाका भ्रमण एवं इंतजाम व्यवस्था ड्यूटी में क्राईम ब्रांच व थाना आजाद नगर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये, घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा जिनसे पूछताछ पर अपना नाम आरोपी (1).जफर उर्फ भोरी खां पिता करम नूर निवासी 207 पुराना आजाद नगर थाना आजाद नगर इंदौर (2). मोहम्मद अमान पिता मोहम्मद असलम निवासी 394 हाजी गली के आगे मदीना नगर आजाद नगर इंदौर का होना बताया। आरोपीगण की नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से लगभग 38 ग्राम अवैध मादक पदार्थ(एमडी ड्रग्स) मिला जिसके संबंध में पूछते आरोपी ने कोई उचित उत्तर नही दिया।

आरोपीगण के कब्जे से 38 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 4 लाख रुपए) जप्त कर, आरोपीगण के विरुद्ध थाना आजाद नगर में धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

Exit mobile version