ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर की अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

By Abhishek Raghuvanshi
8 Min Read

● क्राइम ब्रांच द्वारा संबंधित थानों के साथ अलग-अलग कार्यवाही में, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 3 आरोपी धराए।

● क्राइम ब्रांच एवं संबंधित थानों की संयुक्त कार्यवाही में आरोपियों के कब्जे से 08 ग्राम ब्राउन शुगर, ढाई किलो डोडा चूरा, 02 मोटर साइकिल एवं 03 मोबाईल फोन आदि जप्त ।

● अवैध मादक पदार्थो का सेवन करने वाले 2 आरोपियों को भी पकड़ा, जिनमें से एक आरोपी अमित खटीक है आदतन अपराधी जो नशे कि हालत में पूर्व में कर चुका है पुलिस कर्मियों पर धारदार चाकू से हमला

● आरोपी इरशाद खान पहले भी थाना हीरा नगर इंदौर व थाना नाहरगढ़ मंदसौर में मादक पदार्थ (डोडा चूरा) तस्करी के प्रकरण मे जा चुका है जेल तथा इंदौर के ए.बी. रोड़ के आसपास में ट्रक डर ड्रायवरों को करता है, अवैध डोडा चूरा की सप्लाय।

- Advertisement -

● आरोपी रितिक पालीवाल और हेमंत परेता ने अंडरवियर में छिपाकर रखा थी अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर)। दोनों है आदतन अपराधी जिनके विरुध्द पूर्व में हत्या का प्रयास व मार-पीट के अपराध हैं पंजीबध्द ।

● आरोपियों ने शहर सहित आसपास के क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करना किया स्वीकार।

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय-विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

(1).इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति थाना बाणगंगा क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले है। जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना बाणगंगा द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये, घेराबंदी कर संदिग्धो को पकड़ा जिन्होंने पूछताछ पर अपना नाम आरोपी (1) रितिक पालीवाल पिता मनोज उम्र 24 साल नि. फर्शीवाली गली भागीरथपुरा इंदौर (2). हेमंत पिता हेमराज परेता उम्र 28 साल नि.गड्डा बस्ती भागीरथपुरा इंदौर का होना बताया। आरोपियों की नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउनशुगर) मिली जिसके संबंध में पूछते आरोपी ने कोई उचित उत्तर नही दिया।
आरोपियों के कब्जे से 08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउनशुगर, एक मोटर सायकल तथा 03 मोबाईल जप्त कर, इनके विरुद्ध थाना बाणगंगा में अपराध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
आरोपियों ने अंडरवियर में छिपाकर रखा थी अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर)। दोनों आरोपी आरोपी रितिक पालीवाल और हेमंत परेता ने आदतन अपराधी है, जिनके विरुध्द पूर्व में हत्या का प्रयास व मार-पीट के अपराध हैं पंजीबध्द ।

(2) इसी तरह दूसरी कार्यवाही में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर थाना खजराना क्षेत्र के स्टार चौराहा, बायपास से रेडिसन तरफ से तस्करी के लिए जाने वाले है। मुखबिर की सुचना पर क्राईम ब्रांच की टीम एवं थाना खजराना द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो संदिग्ध पुलिस को देखकर घबरा गया एवं मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास करने लगे उक्त आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम (1). इरशाद पिता शहजाद खान उम्र 40 साल निवासी तंजीम नगर खजराना इंदौर का बताया । आरोपी की मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ (डोडा चूरा) होना पाया गया ।
आरोपी से अवैध मादक पदार्थ (डोडा चूरा) कुल 2.5 किलोग्राम एवं 01 मोटर साइकिल जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना खजराना पर अपराध धारा 8/15 एन.डी.पी.एस एक्ट’ का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी ने पूछताछ करने पर पिछले 3-4 साल से ए बी रोड पर चलने वाले ट्रक ड्राइवर को मादक पदार्थ (डोडा चूरा) सप्लाई करना स्वीकार किया है, फिर ट्रक ड्राइवर इसी मादक पदार्थ (डोडा चूरा) का सेवन कर नशे की हालत में आए दिन करते है दुर्घटना। आरोपी पहले भी थाना हीरा नगर इंदौर व थाना नाहरगढ़ मंदसौर में मादक पदार्थ (डोडा चूरा) तस्करी के प्रकरण मे जा चुका है जेल। आरोपी ने इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर, पत्थर मुंडला व तेजाजी नगर पर में भी मादक पदार्थ (डोडा चूरा) विक्रय करने वालों के संबंध में भी बताया है, जिसमें भी पुलिस द्वारा जानकारी निकाल कर, संबंधितों के विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

(3) इसी तरह एक और कार्यवाही में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर के माध्यम से थाना सेन्ट्रªल कोतवाली क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालों के संबंध में सूचना मिलीं । जिस पर क्राईम ब्रांच की टीम एवं थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान से संदिग्ध को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम (1). अमित पिता राजकुमार खटीक निवासी सोलंकी नगर इंदौर, का बताया । आरोपी की तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर व उसे पीने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री पायी गयी। आरोपी ने पूछताछ पर उसके द्वारा मादक पदार्थ का स्वयं सेवन करना स्वीकार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सेंट्रल कोतवाली पर अपराध धारा 8/27 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पहले से पंजीबद्ध है, अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब तस्करी जैसे गंभीर अपराध। आरोपी ने नशे कि हालत में पूर्व में पुलिस कर्मियों पर भी धारदार चाकू से हमला किया था।

(4) इसी तरह एक और कार्यवाही में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर के माध्यम से थाना एरोड्रªम क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालों के संबंध में सूचना मिलीं । जिस पर क्राईम ब्रांच की टीम एवं थाना एरोड्रªम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान से संदिग्ध को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम (1). सोहेल खान पिता मो.ईशाक खान उम्र 27 साल निवासी जूना रिसाला इंदौर हाल विघा पैलेस इंदौर, का बताया । आरोपी की तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर व उसे पीने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री पायी गयी। आरोपी ने पूछताछ पर उसके द्वारा मादक पदार्थ का स्वयं सेवन करना स्वीकार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना एरोड्रम पर अपराध धारा 8/27 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इस प्रकार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 03 आरोपियों के कब्जे से कुल 08 ग्राम ब्राउन शुगर, ढाई किलो डोडा चूरा, 02 मोटर साइकिल एवं 03 मोबाईल फोन जप्त कर, संबंधित पुलिस थाना द्वारा विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । साथ ही अवैध मादक पदार्थो का सेवन कर अपराधिक प्रवृत्ति की ओर जाने वाले लोगों पर अंकुश लगाने के लिये, अवैध रूप से इनके सेवन करने वालो के विरूद्ध भी उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Exit mobile version