ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही ।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓अवैध मादक पदार्थ (ब्राऊन शुगर) की तस्करी करने वाला 01 तस्कर क्राईम ब्राँच इंदौर व थाना आजाद नगर की संयुक्त कार्यवाही में धाराया।

✓आरोपयो के कब्जे से 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राऊन शुगर) (कीमत 2 लाख रुपए ) की जप्त।

इन्दौर – क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच टीम व थाना आजाद नगर को छोटी लखानी फैक्ट्री नेमावर रोड चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति मेडिस्टा अस्पताल रोड तरफ से पैदल पैदल आ रहा था जो पुलिस चेकिंग को देख कर पलटकर जाने लगा जिसे थाना आजाद नगर ब क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर पकड़ा व चेक किया गया जिससे नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम (1)समीर पिता नवीन खराड़ी निवासी 346 हनुमान मंदिर के पास मुशाखेड़ी इंदौर का होना बताया ।

आरोपियों की तलाशी लेते उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) कुल 20 ग्राम (कीमत करीब 02 लाख रुपए) की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद नगर पर अपराध धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

- Advertisement -

★★★★★★★★★★★★★
? वर्ष 2023 में इंदौर पुलिस की अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध की गई है निम्नलिखित कार्यवाही :–

(1).ब्राउन शुगर – 85 प्रकरणों में 158 आरोपियों के कब्जे से 02 किलो 830.65 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त कर कार्यवाही की है।

(2).MD Drugs – 09 प्रकरणों में 10 आरोपियों के कब्जे से 316 ग्राम MD Drugs जप्त कर कार्यवाही की है।

(3).चरस – 06 प्रकरणों में 09 आरोपियों के कब्जे से 04 किलो 684 ग्राम चरस जप्त कर कार्यवाही की है।

(4). गांजा – 30 प्रकरणों में 49 आरोपियों के कब्जे से 62 kg 282 ग्राम गांजा जप्त कर कार्यवाही की है।

(5). स्मैक – 02 प्रकरणों में 03 आरोपियों के कब्जे से 20.8 ग्राम स्मैक जप्त कर कार्यवाही की है।

(6). अफीम – 01 प्रकरणों में 01 आरोपियों के कब्जे से 250 ग्राम अफीम जप्त कर कार्यवाही की है।

(7). अल्प्राजोलम टैबलेट – 05 प्रकरणों में 07 आरोपियों के कब्जे से 4065 अल्प्राजोलम टैबलेट जप्त कर कार्यवाही की है।

(8). डोडाचूरा – 02 प्रकरणों में 02 आरोपियों के कब्जे से 04 किलो 300 ग्राम डोडाचूरा जप्त कर कार्यवाही की है।

इस प्रकार इंदौर पुलिस के द्वारा वर्ष 2023 में कुल 140 प्रकरणों में 239 आरोपियों के कब्जे से करीब 03 करोड़ से अधिक कीमत का अवैध मादक पदार्थ जप्त कर कार्यवाही की है।

Exit mobile version