✓आवेदक को sbi बैक के yono ऐप चालू कराने संबंधित समस्या होने पर, Google पर किया था SBI कस्टमर केयर नंबर सर्च।
✓आवेदक के द्वारा Google पर संबंधित बैंक का कस्टमर केयर नंबर सर्च करने के दौरान, हुआ था ठग से संपर्क।
✓ठग द्वारा आवेदकों से बैंक OTP जानकारी प्राप्त कर किया था ऑनलाइन फ्रॉड।
✓क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा संचालित Cyber Helpline No. 704912-4445 पर प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कर रिफंड कराये रुपए ।
इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले एवं सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट व हैकिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपकड़ करने हेतु प्रभावी कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदकों से फ्राड की शिकायत में संपूर्ण जानकारी लेकर जांच की, जिसमे ज्ञात हुआ कि बैंक में जॉब करने वाले आवेदक (1). धर्मेंद्र निवासी इंदौर ने अपने SBI बैंक अकाउंट के yono ऐप को चालू कराने के लिए Google पर SBI कस्टमर केयर नंबर सर्च करते ठग व्यक्ति से संपर्क हुआ, ठग द्वारा yono ऐप को चालू करने के संबंध में झूठा आश्वासन देते हुए आवेदक से उसके एसबीआई बैंक का OTP प्राप्त कर आवेदक के बैंक खाते से 1,94,981 /– रू आहरित कर ऑनलाइन ठगी की गई।
साइबर हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते संबंधित बैंक से संपर्क कर आवेदक के ₹1,94,981/– सकुशल रिफंड कराएं।
आमजन को सूचित किया जाता है की Google पर कस्टमर केयर या हेल्पलाइन नंबर सही है इसकी जांच जरूर करे और किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर कभी भी अपनी बैंकिंग व निजी जानकारी साझा न करें अन्यथा आप भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो सकते है। इस तरह की घटना की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने पर दे या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन नं. 704912-4445 पर सूचित करे।
