ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुआ व्यक्ति थाने शिकायत करने पहुंचा तो एक बार फिर खाते से रुपए कट गए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में लगातार ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं हो रही है जहां एक और पुलिस लगातार एडवाइजरी जारी करके किसी भी अनजान व्यक्ति को और ओटीपी नंबर और अपने बैंक खाते की डिटेल देने से मना किया है लेकिन इसके बावजूद भी आम व्यक्ति से लगातार धोखाधड़ी की घटनाएं हो रही है

मामला इंदौर के सर्राफा थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी महावीर कुमार जैन द्वारा अज्ञात मोबाइल नंबर और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है फरियादी ने बताया कि देर शाम लगभग 7:00 के करीब उसके खाते से ₹50000 कटे और वह थाने तक जा पाता फिर एक बार ₹50000 उसके बैंक खाते से कट गए वही ऑनलाइन धोखाधड़ी की फरियादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई है फरियादी ने यह भी बताया कि उसने किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी नंबर वह बैंक खाते की जानकारी नहीं दिए लेकिन जिस अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल नंबर से खाते से रुपए कटे है वह भी फरियादी ने पुलिस को दिया है वहीं पुलिस मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल वालों ने जानकारी निकाल रही है

Exit mobile version