ऑटो रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म, समय पर स्ट्रेचर नहीं ला सके कर्मचारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रदेश में लगातार सरकारी अस्पतालों में बदनामी के हालात के चलते कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है ऐसा ही एक मामला इंदौर के जिला अस्पताल में बस इंतजाम का मामला सामने आया है इंदौर के जिला अस्पताल में वार्ड बॉय की लापरवाही के चलते एक महिला की प्रस्तुति ऑटो में ही हो गई इंदौर के दामोदर नगर की रहने वाली आशा यादव को प्रसूति के लिए इंदौर के जिला अस्पताल लाया गया था महिला को जब अस्पताल लाया गया तब वहां कोई भी वार्ड बॉय उपस्थित नहीं था परिजन लगातार भटक रहे थे इसी बीच महिला ने ऑटो रिक्शा में ही बच्चे को जन्म दे दिया ड्यूटी पर तैनात वार्डबॉय उस दौरान अस्पताल में नहीं था जिसके चलते यह लापरवाही सामने आई है फिलहाल महिला और बच्चा दोनों सुरक्षित है और अस्पताल प्रबंधन जांच की बात कर रहा है वही परिजनों ने इस कृत्य को लेकर नाराजगी जताई है

Exit mobile version