इंदौर | विजय नगर में सब इंस्पेक्टर की फांसी की खबर मिलते ही रात 1 बजे परिवार के साथ हरदा से इंदौर पहुंची। फिर रोई और चिल्लाने लगी कि पति को बहुत तनाव था। इसलिए वे टूट गए।
मल्हारगंज पुलिस के अनुसार विजय नगर के सब इंस्पेक्टर विकास पाटिल का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव रविवार को परिजन को सौंप दिया गया। उधर, कुछ लोगों ने बताया कि शनिवार रात 1 बजे विकास की प|ी घर लौटी। चिल्लाकर बोली कि पुलिस विभाग ने बहुत तनाव दिया था, उन्हें साहब ने डांटा भी था, इससे वे दुखी थे। हालांकि, परिवार के अन्य लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाया। दो-तीन दिन बाद परिजन के बयान लेंगे, उसके बाद स्थिति साफ होगी।
