एरोड्रम पुलिस में ऐसे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो धोखाधड़ी पूर्वक लोगों से रुपए लेता था और धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देता था जब फरियादी लोग इससे रुपए की मांग करते थे तो जहर खाकर अस्पताल में भर्ती हो जाता था और उन्हें फंसाने की धमकी देकर उन्हें बरगला ता था
जानकारी देते हुए डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि आरोपी विशाल गोर के खिलाफ कई शिकायत मिली थी जिसमें आरोपी प्लॉट दिलाने के नाम पर लोगों से रुपए ले लेता था और उन्हें प्लॉट नहीं देता था जब फरियादी आरोपी से अपने रुपए की मांग करते तो वह जहर खाकर अस्पताल में भर्ती हो जाता था और उन्हें दबाव बनाता था कि पुलिस में शिकायत की तो वह उन्हें झूठा फंसा देगा अस्पताल में भी जाकर यह डॉक्टर को बताता था कि उसने रुपये मांगने वालों के दबाव में आकर जहर खाया है आरोपी अब तक कई लोगों से लाखों रुपए ले चुका है फिलहाल पुलिस अब जहां-जहां अस्पताल में आरोपी भर्ती हुआ है वहां की रिपोर्ट भी निकलवाकर कर और जांच करेगी
