एरोड्रम थाना क्षेत्र में तीन अज्ञात चोरों द्वारा घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एरोड्रम थाना क्षेत्र में फिर एक बाइक चोरी का मामला सामने आया है जहां तीन अज्ञात चोरों द्वारा घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर फरार हो गए इसके पहले बदमाशों ने एक और चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद बाइक चुराकर फरार हो गए तीन बदमाश सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के नागिन नगर का है यहां के रहने वाले श्रीराम परिहार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी जिसमें 3 लड़के उनके घर के बाहर खड़ी बाइक चुराकर फरार हुए हैं श्रीराम ने बताया कि उनके घर से तीनों लड़कों ने बाइक चुराई और कुछ आगे ले जाकर बाइक को चालू किया और उस पर बैठकर भाग निकले इसके पहले बदमाशों ने एक भंगार वाले की दुकान पर चोरी की घटना को अंजाम दिया था फिलहाल फरियादी ने अपनी बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई है और सीसीटीवी भी पुलिस को सौंपा है जिसके आधार पर पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश कर रही है

Exit mobile version