एरोड्रम थाना क्षेत्र में युवक को अज्ञात बदमाश ने झांसे में लेकर दी ठगी को अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में फिर एक ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां युवक को अज्ञात बदमाश ने झांसे में लेकर ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करवा लिया इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया फिलहाल फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां द्वारकाधीश कॉलोनी के रहने वाले गुलाब चंद मेहता नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी की अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे झांसे में लिया गया और ऑनलाइन उससे दो लाख 6 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए इसके बाद बदमाश द्वारा अपना फोन बंद कर लिया गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है

Exit mobile version