एरोड्रम थाना क्षेत्र में 35 फीट गहरे कुएं में कूद गया युवक बचाव दल टीम मौके पर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक युवक ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली मौके पर मौजूद चौकीदार ने जब युवक को कुएं में छलांग लगाते हुए देखा तो तुरंत उसने पुलिस को सूचना दी पुलिस द्वारा एसडीआरएफ बचाव दल को सूचना दी जहां पर 30 फीट गहरे कुएं में मृतक की तलाश की जा रही है

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां ग्रेटर बाबा परिसर के पीछे बने कुएं में एक युवक ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ के टीम उसके शव को निकालने का प्रयास कर रही है मोके पर मौजूद परिजन ने बताया कि 17 वर्षीय कन्हैया इलाके में ही रहता है और माता पिता के साथ मजदूरी का काम करता था देर रात उसने अधिक शराब पी रखी थी जहां पर सुबह वह एरोड्रम थाना क्षेत्र के ग्रेटर बाबा परिसर के पीछे कुए पर पहुंचा और वहां पर मौजूद एक चौकीदार ने जैसे ही कन्हैया से कुछ पूछने की कोशिश की कन्हैया ने कुएं में छलांग लगा दी छलांग लगाते सही मौके पर मौजूद चौकीदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को लगातार खोजा जा रहा है वहीं मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दे दी है कुआं 35 फुट गहरा है इस कारण से अब तक शव की खोजबीन की जा रही है, वही बचाव डाल द्वारा मोटर से कुए का पानी खाली कर शव को निकालने का भी प्रयास किया जा रहा है

Exit mobile version