इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी जिसमें 2 बदमाशों द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था वही आज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिससे उसके अन्य साथी के बारे में पूछताछ की जा रही है और उसकी तलाश की जा रही है
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां पिछले दिनों एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी एक्टिवा सवार दो बदमाशों द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था जिसकी शिकायत युवती ने थाने पर दर्ज कराई थी वहीं पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए आरोपी का नाम साहिल है जो युवती का पूर्व परिचित दोस्त है जिसने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर यूपी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था और फरार हो गया था फिलहाल पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके एक अन्य साथी के बारे में उससे पूछताछ की जा रही है कि वह कहां फरार है फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है जिसकी जल्द गिरफ्तारी होने की संभावना है
