नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर के चार्ज लेते ही इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कालोनियों में तकरीबन चार से पांच घरों में चोरी की घटना सामने आई है फिलहाल पूरे ही मामले में जैसे ही घटना की जानकारी सामने आई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है
घटना घटना इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की है एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फीट रोड पर मौजूद कृष्ण बाग कॉलोनी एवं अखंड नगर के सूने घरों को चोरों ने निशाना बनाया और तकरीबन 4 घरों को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है वहीं क्षेत्रीय रहवासियों का कहना है कि चोरों ने घर के पीछे बनी बैकलाइन से घरों के अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया वही बेक लाइन में मौजूद घरों की खिड़की और रोशन दानी को तोड़कर चोरों ने घर के अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते से निकल कर फरार हो गए वहीं घर के सदस्य जब ताला खोलकर अपने घर के अंदर आए तो देखा कि घर के अंदर रखा सामान चोरी हो गया इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं
