इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुखदेव नगर में फिर चोरों द्वारा एक सूने घर में चोरी का प्रयास किया गया जहां बदमाशों को कुछ नहीं मिला तो वह फरार हो गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वहीं फरियादी के घर में पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है।
दरअसल मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुखदेव नगर का है यहां रहने वाले शिव नागर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह सुखदेव नगर में रहते हैं वह अपने परिवार सहित ऊपर की मंजिल पर रहते हैं नीचे की मंजिल का मकान पूरी तरह खाली पड़ा हुआ है देर रात बदमाशों द्वारा यह घटना को अंजाम दिया गया जिसमें पहले बदमाशों द्वारा उपरी मंजिल का गेट बाहर से बंद कर दिया उसके बाद नीचे तूने पड़े घर का ताला तोड़ा गया और अंदर चोरी का प्रयास किया हालांकि मकान खाली होने की वजह से उन्हें कुछ नहीं मिला लेकिन घर में नुकसान जरूर कर दिया है फरियादी शिव नागर ने बताया कि उनके यहां यह दूसरी बार इस तरह की घटना हुई है पहले भी उनके यहां चोरी हो चुकी है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
