एरोड्रम थाना क्षेत्र में रिश्तेदार बनकर ठगे रुपए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

,इंदौर में लगातार ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात सामने आ रही है वहीं एरोड्रम थाना क्षेत्र में ऐसा ही मामला सामने आया है जहां युवक को खुद का रिश्तेदार बताकर उससे रुपए ठग लिए ठगी का शिकार होने के बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर आवेदन दिया है।

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के के बाबू मुराई कॉलोनी में रहने वाले विक्रम सिंह गुर्जर ने थाने पहुंचकर शिकायत आवेदन दीया की जब वह अपनी दुकान पर थे उसी दौरान उनके पास किसी अज्ञात नंबर से कॉल आया और खुद को अपना रिश्तेदार बताते हुए यह कहा कि उनकी भांजी की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है जिस के इलाज के लिए उपयोग की तुरंत आवश्यकता है इसी दौरान उन्होंने अपने अकाउंट से 75 हजार रु ट्रांसफर कर दिए पैसा ट्रांसफर होते ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल बंद कर लिया गया खुद को ठगा महसूस होने के बाद फरियादी विक्रम सिंह गुर्जर ने थाने पहुंचकर शिकायत आवेदन दिया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version