एरोड्रम थाना क्षेत्र में प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी पुलिस ने किया मामला दर्ज।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में फिर एक प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी आई है जहां फरियादी के प्लॉट पर मां और उसके बेटे ने कब्जा कर लिया और उस पर मकान भी बना लिया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां बाणगंगा क्षेत्र के रहने वाले रमेश चंद्र प्रजापत ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की वर्ष 1991 इसकी मौसी द्वारा हम्माल नगर में एक प्लॉट खरीदा गया था मौसी की मृत्यु होने के बाद उसका मालिकाना हक फरियादी की पत्नी को दिया गया था इसमें प्रजाति की पत्नी की मृत्यु होने के बाद मालिकाना हक फरियादी का हो गया था मौके पर जब फरियादी ने जाकर देखा तो उसके प्लॉट पर पड़ोस में ही रहने वाले राधा पाल और उसके पुत्र रंजीत पाल ने प्लॉट पर कब्जा कर उस पर मकान भी बना लिया जब पुलिस ने जांच की तो यह बात सामने आई कि राधा बाई और उसके पुत्र ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर उक्त प्लाट पर कब्जा कर लिया था और हेरफेर भी किया गया था दस्तावेज फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने राधाबाई और उसके पुत्र रंजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसकी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version