एरोड्रम थाना क्षेत्र में ऑटो से मिला नवजात शिशु पुलिस ने किया बरामद इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक ऑटो से नवजात शिशु मिला है जिसे कोई निर्दई मां ऑटो में छोड़ गई ऑटो चालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे को बरामद कर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के भोलेनाथ कॉलोनी का है जहां एक ऑटो चालक ने थाने पर शिकायत दी थी कि उसके ऑटो में एक नवजात शिशु को कोई छोड़ कर गया है मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो यह बात सामने आई कि बच्चे का जन्म 4 -5 घंटे पूर्व ही हुआ है जिसे कोई लावारिस हालत में ऑटो में छोड़ कर गया है मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है वही बच्चे को कितने ऑटो में छोड़ा है इस बात की जांच कर रही है वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Exit mobile version