इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में वाहन के कांच फोड़ने को लेकर दो पक्षों का विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं वही दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां के लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में वाहन के कांच फोड़ने को लेकर दो पक्षों का विवाद हुआ है विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए इसमें पहले पक्ष के लोगों द्वारा द्वितीय पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की गई वही उसके बाद द्वितीय पक्ष के लोगों द्वारा दो लोगों को वाहन से कुचलने की कोशिश भी की गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची जहां दोनों पक्षों की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है वही दोबारा ऐसी घटना ना हो इसके लिए पुलिस कड़े कदम उठा रही है पूरे मामले की जांच की जा रही है।
