इंदौर एरोड्रम थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ चेकिंग के दौरान एक यात्री के पास से कारतूस बरामद किया है जिसे एरोड्रम पुलिस के सुपुर्द किया है वही यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के इंदौर एयरपोर्ट का है जहां एक यात्री अपने लगेज के साथ एक कारतूस भी लेकर जा रहा था इसमें सीआईएसएफ ने जब यात्री का बैग स्कैन किया तो उसमें से कारतूस हो ना पाया सीआईएसएफ में यात्री को एरोड्रम पुलिस के सुपुर्द किया है पुलिस के मुताबिक यात्री के पास हथियार रखने का लाइसेंस भी है लेकिन वह कर्नाटक राज्य तक ही सीमित है लेकिन उसके बावजूद भी वह अनाधिकृत रूप से अपने बैग में कारतूस लेकर चल रहा था जिस पर से पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है
