एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए आए एक व्यक्ति ने वार्ड के बाथरूम में ही फांसी लगाकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए एक मरीज ने अस्पताल के चेस्ट वार्ड के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वही बताया जा रहा है कि मृतक को कुछ दिनों पूर्व ही एक्सीडेंट में घायल होने के बाद इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, खंडवा से एमवाय अस्पताल में इलाज करवाने आए एक मरीज ने अस्पताल के चेस्ट वार्ड के बाथरूम में खुदकुशी कर ली है, वही जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राजू पिता कल्लू निवासी देश गांव खंडवा है, वहीं मृतक पेशे से मैकेनिक का काम करता था और करीब 2 सप्ताह पहले एक ट्राली से टक्कर के कारण घायल हुआ था, जिसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था, दो बार ऑपरेशन होने के बाद भी उसका पैर काटना पड़ा था, साथ ही वह दर्द से भी काफी परेशान था, जिसके चलते बीती रात उसने अस्पताल में आत्महत्या कर ली।

Exit mobile version