एमआईजी थाना क्षेत्र में लूट की वारदात रुपयों से भरा बैग लूटकर हुए बदमाश फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में फिर एक लूट की वारदात सामने आई है जहां रूपों से भरा बैग सवार तीन बदमाश लूट कर फरार हो गए फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के श्रीनगर का है यहां पर एक सांची पॉइंट है जहां बाइक सवार दो युवकों को तीन बदमाशों ने रोका और उनके पास रखा रूपों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए पुलिस के मुताबिक जतिन और अमित एक निजी कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करते हैं और रूपों का कलेक्शन करके अपनी कंपनी की ओर जा रहे थे इस दौरान सांची पॉइंट के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने इन्हें रोका और इनके पास रखा रूपों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए बैग में दो लाख रुपए रखे हुए थे घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखने शुरू किए हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है

Exit mobile version