एमआइजी थाना क्षेत्र में मिस्त्री का काम करने वाले व्यक्ति द्वारा अज्ञात कारणों के चलते की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एमआइजी थाना क्षेत्र में मिस्त्री का काम करने वाले व्यक्ति द्वारा अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की घटना सामने आई है पुलिस ने सूचना के आधार पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की है

इंदौर में लगातार आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं और ऐसा ही एक ताजा मामला एमआइजी थाना क्षेत्र स्थित नया बसेरा में रहने वाले दिलीप सोलंकी नामक 46 वर्ष की उम्र के व्यक्ति द्वारा बीती रात अपने घर में फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है पुलिस का कहना है कि वह शादी समारोह में गए हुए थे लेकिन अपने परिवार जनों को शादी में छोड़ने के बाद स्वयं घर पर आ गए और अचानक से अज्ञात कारणों के चलते उन्होंने फांसी लगा ली तो वहीं परिजनों का कहना है कि वह शराब पीने के आदी थे लेकिन फिलहाल उन्होंने यह कदम क्यों उठाया या किसी को भी ज्ञात नहीं है पुलिस ने पूरे मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाई भिजवाया गया है और जांच शुरू की गई है

Exit mobile version